Homeप्रदेशएक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार मैं योगी ने केंद्रीय नेतृत्व से...

एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार मैं योगी ने केंद्रीय नेतृत्व से मतभेद को नकारा

लखनऊ। प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर छिड़ी सियासी चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि राजनीति उनका फुल टाइम जॉब नहीं है। सबसे पहले वे एक योगी हैं। फिलहाल, राजनीति के जरिए जनता की सेवा कर रहे हैं। यह भी कहा, वह हमेशा के लिए राजनीति में नहीं है, इसकी भी एक समय सीमा है। जब तक हमें पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है, तब तक काम करेंगे। उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।सीएम ने मंगलवार को एक समाचार एजेंसी के साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री बनने से लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मतभेद जैसी चर्चाओं को लेकर पूछे गए हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर खुद को पेश करने के सवाल पर योगी ने कहा कि मैं दिल से एक योगी हूं और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने मुझे मुख्यमंत्री के रुप में उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी है, जिसे निभा रहा हूं। सीएम ने कहा कि मैं एक नागरिक के रूप में काम करता हूं। एक नागरिक के रूप में मैं अपनी सांविधानिक जिम्मेदारियों को पूरा करता हूं। मेरे लिए राष्ट्र सबसे ऊपर है। अगर मेरा देश सुरक्षित है, तो मेरा धर्म भी सुरक्षित है। अगर धर्म सुरक्षित है तो यह कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments