Homeआर्थिकएमएनएनआईटी के इनक्यूबेशन हब से निकला स्टार्टअप बना 100 करोड़ का ब्रांड

एमएनएनआईटी के इनक्यूबेशन हब से निकला स्टार्टअप बना 100 करोड़ का ब्रांड

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इनोवेशन और इनक्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन से निकली स्टार्टअप कंपनी कैशक्राई सीमित संसाधनों से शुरुआत कर आज 100 करोड़ रुपये से अधिक की हो गई है। अमेठी के 28 वर्षीय भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केएनआईटी सुल्तानपुर से बीकॉम करने के बाद प्रयागराज से सीए की पढ़ाई की। वर्ष 2020 में आईआईएचएमएफ-एमएनएनआईटी के इनक्यूबेशन सेंटर से प्रशिक्षण लेकर कंपनी शुरू की। वर्ष 2023 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से केंद्रीय सहयोग मिलने के बाद इनक्यूबेशन गतिविधियों को नई गति मिली। सेंटर के सीईओ संजय कुमार के मार्गदर्शन में कैशक्राई को तकनीकी मेंटरशिप, बिजनेस मॉडल और स्केलिंग में सहयोग मिला।

इसके बाद भानु ने प्रयागराज से स्टार्टअप की शुरुआत की, जो अब नोएडा से राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहा है। कैशक्राई अब तक एक लाख से अधिक यूजर्स को सेवाएं दे चुका है और उपभोक्ताओं को 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत दिला चुका है। स्टार्टअप का चयन गूगल के टॉप 100 स्टार्टअप्स में हुआ है। वहीं, अक्तूबर 2025 में एमएसएमई मंत्रालय की ओर से इसे सम्मानित भी किया गया।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments