Homeअपराधऑपरेशन ऑक्टोपस: देशव्यापी साइबर जाल तोड़ा, कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई

ऑपरेशन ऑक्टोपस: देशव्यापी साइबर जाल तोड़ा, कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई

तेलंगाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ व्यापक कार्रवाई में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो देशभर में जाल बिछाकर नियोजित तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत 16 राज्यों से इस गिरोह के 104 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में एक निजी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर, 17 अकाउंट एग्रीगेटर और 86 म्यूल (फर्जी) खाताधारक शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत की गईं। गिरफ्तार आरोपी देशभर में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के 1,055 मामलों से जुड़े थे, जिनमें कुल लगभग 127 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। हाल के दिनों में, निवेश घोटाला, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे मामलों की पड़ताल के दौरान ठगों का पता चला l

32 विशेष टीमें की गई थीं गठित : हैदराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया कि गिरोह का पता लगाने के लिए अनुभवी जांचकर्ताओं की’ 32 विशेष टीमें गठित की गई और 10 दिनों के भीतर 16 राज्यों में एक अभियान चलाया गया। टीमों को महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा में स्थित साइबर अपराध के प्रमुख केंद्रों पर तैनात किया गया था।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments