कंप्यूटर विजन सिंड्रोम का शिकार हो रहे बच्चे
कोरोना संक्रमण काल में वर्क फ्रॉम होम का काम लोगों के लिए परेशानी का विषय भी बन रहा है। लोगों की आंखें कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से प्रभावित हो रही है ।
लगातार कंप्यूटर, टेबलेट ,मोबाइल फोन की स्क्रीन को देखने से बच्चे ही नहीं बड़ों की आंखों पर भी बहुत असर पड़ रहा है ।1 साल के अंदर कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के मरीजों की भरमार हो गई है। शहर के चिल्ड्रन हॉस्पिटल ,कॉल्विन हॉस्पिटल की ओपीडी में ज्यादातर बच्चे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी से बचने के लिए एहतियात जरूरी है ।जिनका बच्चों और बड़ों दोनों को गंभीरता से पालन करना आवश्यक है।
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के लक्षण
धुंधली दृष्टि, दोहरी दृष्टि, सूखी आंख, आंखों की थकान, खुजली, आंखों का लाल होना ,गर्दन ,सिर और कंधे का दर्द और भ्रम की स्थिति का उत्पन्न होना ।इस बीमारी के लक्षण है ।अगर किसी भी व्यक्ति या बच्चों के अंदर इस तरह के लक्षण पाए जाते हैं तो फौरन डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
Samiksha
