Homeप्रयागराजकमला नेहरू अस्पताल के सामने हुआ हादसा शॉर्ट सर्किट की आशंका

कमला नेहरू अस्पताल के सामने हुआ हादसा शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रयागराज। कमला नेहरू अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार दोपहर महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय के दूसरे मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे हॉल में रखे फोल्डिंग, गद्दे और फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गए। घटना के समय हॉल में कोई नहीं था। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया। इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

 

विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे स्व. अशोक सिंघल के आवास में महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय है। इसमें 100 से अधिक बच्चे रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 1:11 बजे विद्यालय के दूसरे मंजिल पर आग लग गई।

 

धुआं निकलते देख बच्चों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर एफएसओ राजेश कुमार की टीम दमकल की दो गाड़ियों के साथ पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से हॉल में रखे 24 से अधिक बच्चों के सामान जल गए। इसमें फोल्डिंग और गद्दा समेत जरूरी दस्तावेज थे। मुख्य शमन अधिकारी डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात पता चली है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments