कोरोना ने छीने माता पिता अब हो रहे हैं बच्चे सरकारी प्रक्रिया के शिकार
अपने माता पिता को खोने वाले 60 बच्चों को नहीं मिल पा रही है सरकारी मदद। वह अभी भी आर्थिक मदद से कोसों दूर है ।दस्तावेजों की जांच के बाद अब इनकी सूची शासन को भेजी गई है।
प्रयागराज जिले में 195 बच्चों के माता-पिता या दोनों की कोविड की वजह से मृत्यु हो गई है। सभी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए आवेदन किया है। इसके तहत कुछ को भरण-पोषण के लिए हर महीने ₹4000 मिलेंगे लेकिन इनमें से 60 बच्चों के नाम इससे बाहर रह गए।
वही अफसरों का कहना है कि परिजनों के द्वारा कागजात समय से उपलब्ध नहीं कराए जा सके इसी वजह से उन्हें लाभ नहीं मिल पाया। वही कोरोना से अपने पति के निधन पर महिलाओं को रोजगार देने की तैयारियां शुरू हो गई है ।किसी महिला को शिशु ग्रह में रसोइयों का काम मिला है और किसी को अन्य ।हालांकि किसी की नौकरी स्थाई नहीं है ।उन सभी को मानदेय पर रखा गया है।
Samiksha
