Homeराष्ट्रीयखानम आर्ट गैलरी में कला मेले का हुआ शुभारंभ

खानम आर्ट गैलरी में कला मेले का हुआ शुभारंभ

*अहमद अरहम, सुमैया अख्तर एवं देवेश विक्रम को प्रथम एवं जाहेवा खालिद, इरम फातिमा और इकरा जफर, दानिया शाहिद को मिला द्वितीय पुरस्कार*

खानम आर्ट गैलरी में कला मेले का हुआ शुभारंभ

प्रयागराज। खानम आर्ट गैलरी में डॉ जाहिदा खानम की चल रही 15 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी के अंतिम दिन 10:00 बजे कला मेले का शुभारंभ भी हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे श्याम बिहारी अग्रवाल ने कला में प्रकृति के महत्व को बताया और कला मेले का उद्घाटन किया।

विशेष अतिथि आर एस अग्रवाल, अनुरागिनी सिंह लायंस क्लब की अध्यक्ष, डॉक्टर फाकेहा अबरार, तनवीर अहमद शेख, डा. जूही शुक्ला, एन पी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
इस दौरान डॉ. जूही शुक्ला, कसीम फारुकी
ने पेंटिंग का डेमोंसट्रेशन दिया। जबकि मूर्तिकार नगीना राम ने लोटस मॉडलिंग डेमोंसट्रेशन कर
लोगों को आकर्षित किया।

गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम
ने बताया कि आज शुरू किया जा रहा दस दिनों तक सुबह 12:00 P M बजे से रात 10 00 pm बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम के दौरान ‘2 गज की दूरी मास्क है जरूरी’, विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में जीरो ग्रुप के सभी बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार दिए गए। वहीं ग्रुप डी में अहमद अरहम, जाहेवा खालिद द्वितीय और अब्दुल्ला को तृतीय पुरस्कार मिला।

ग्रुप सी में सुमैया अख्तर प्रथम, इरम फातिमा द्वितीय और इकरा जफर द्वितीय, आमना जिया, अपर्णा विश्वकर्मा, श्रद्धा देवेश विक्रम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्रुप डी में देवेश विक्रम प्रथम, दानिया शाहिद को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में रविंद्र कुशवाहा, तलत महमूद एवं डॉक्टर कावेरी विज को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments