सीवरलाइन ओवरफ्लो होने से मलाकराज और बैरहना समेत छह मोहल्ले के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास सीवर लाइन के ढक्कन ही नहीं मिल रहे। इससे सफाई प्रभावित होने के साथ समस्या और बढ़ गई है। पार्षद की अगुवाई में नगर आयुक्त की जनसुनवाई में पहुंचे स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी और ज्ञापन सौंपा। करीब सवा साल से मलाकराज, बैरहना, लाउदर रोड, छीतपुर तथा आसपास के मोहल्ले में सीवरलाइन चोक होने की समस्या है। लगातार शिकायतों के बाद साफ कराने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही दिक्कत हो जाती है।
लोगों ने बताया, एसटीपी को जाने वाली सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास सीवरलाइन के दो ढक्कन 3 साल से नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से सीवर लाइन की सफाई नहीं होपा रही है। पार्षद आकाश सोनकर के साथ नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग की जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद में अगर आयुक्त ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसर को सर्वे कर के सिविल लाइन की सफाई के निर्देश दिए । पार्षद ने कहा यदि एक सप्ताह में समाधान नहीं निकला तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
