Homeप्रदेशचार की मौत ,प्रदेश में गर्मी का सितम जारी ,पूर्वांचल में आज...

चार की मौत ,प्रदेश में गर्मी का सितम जारी ,पूर्वांचल में आज से मिलेगी राहत ।

लखनऊ। प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू का कहर जारी है। तपिश के साथ पूर्वा हवाओं के असर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। वहीं प्रयागराज, उरई, वाराणसी, सुल्तानपुर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच 12 जून से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

 

प्रदेश में 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सबसे गर्म रहा, जबकि 25 जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं लू लगने से बांदा में दो, जबकि अलीगढ़ और हाथरस में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल और आसपास के हिस्सों में बृहस्पतिवार से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में अगले दो से तीन दिन भीषण गर्मी बनी रहेगी। विभाग की ओर से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा, झांसी में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

 

उधर, झांसी में बुधवार को दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल छाए और कई स्थानों पर बूंदाबांदी तो कहीं कुछ देर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। झांसी में अधिकतम तापमान44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ में तापमान 42 डिग्री रहा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments