प्रयागराज। छह महीने का वेतन न मिलने से नाराज और निराश जल निगम कर्मियों ने मंगलवार को अशोक नगर स्थित मुख्य अभियंतां कार्यालय पर धरना दिया। साथ में ज्ञापन सौंपा। मांग न माने जाने पर उन्होंने और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति की ओर से प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में प्रयागराज में अफसर एवं कर्मचारी मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए।
इस दौरान हुई सभा में निगम कर्मियों का कहना था कि छह महीनेका वेतन नहीं मिला है। तमाम आदेशों के बावजूद पेंशन भी नहीं मिल रही है। इससे निगम कर्मियों के सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है।
जिला संयोजक आरके सिंह चौहान का कहना था कि जल निगम को नगरीय एवं ग्रामीण दो हिस्सों में बांट दिया गया है। पहले कहा गया था कि इससे वेतन और पेंशन की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन स्थिति और बदतर हो गई है।
