Homeप्रयागराजडोंगी में सवार होकर गए संगम खेली फूलों की होली।

डोंगी में सवार होकर गए संगम खेली फूलों की होली।

प्रयागराज। महाकुंभ महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन समाज की एकजुटता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बन गया हैं। गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र संगम पर कमिश्नर रेट के पुलिस अफसरों, आयुक्त प्रयागराज, डीआईजी मेला, मेलाधिकारी और जिले के डीएम सहित अन्य अफसरों ने शुक्रवार को डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

 

सभी अफसर वीआईपी घाट से मोटर वोट और डॉगी में सवार होकर संगम घाट पहुंचे जहां स्नान कर फूलों की होली भी खेली। इनके अलावा करीब तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मियों ने भी पुण्य की डुबकी लगाकर त्रिवेणी का पावन जल भी ले आएं, जो लेकर अपने-अपने घरों को जाएंगे।

 

महाकुंभ का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए देश और दुनिया के अलावा मेले को संपन्न कराने वाले अफसर और पुलिस कर्मी भी पीछे नहीं हैं। जहां वीआईपी घाट से तकरीबन 100 मोटर वोट, डोंगी आदि में सवार होकर अफसर और पुलिस कर्मी संगम गए। अधिकारियों ने मेले के दौरान डयूटी की वजह से स्नान से वंचित रह गए ।

 

वंचित रह गए कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को भी स्नान करने मौका दिया। स्नान करने वाले अधिकारियों में एडीजी भानू भाष्कर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, दोनों ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, डीसी, डीआईजी मेला वैभव कृष्ण शामिल रहे। इसके अलावा डीआईजी अजय पाल, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, मेलाधिकारी विजय किरण आनंद, एसएसपी मेला राजेश द्विवेदी, अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी, दयानंद प्रसाद, सेक्टर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार,

 

एसडीएम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पुलिसकर्मी शामिल थे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments