Homeप्रयागराजतार खींचते समय ब्रिज टावर गिरा, सात मजदूर घायल, एक का पैर...

तार खींचते समय ब्रिज टावर गिरा, सात मजदूर घायल, एक का पैर कटा, हालत गंभीर

तार खींचते समय ब्रिज टावर गिरा, सात मजदूर घायल, एक का पैर कटा, हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के हैं मजदूर,

प्रयागराज। सहसो गांव में रेहंडम का तार रिंग रोड की वजह से ऊंचा करते समय मजदूरों द्वारा मशीन के माध्यम से तार को खींचा जा रहा था कि अचानक ब्रिज टावर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में समीप के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर एक की स्थिति गंभीर होने पर शहर स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सहसों के समीप रिंग रोड का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके कारण तार व टावर को नया टावर बनाकर उस पर तार खींचकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे मशीन के माध्यम से ब्रिज टावर पर तार खींचा जा रहा था कि अचानक टावर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर सेख, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सहसों के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने सलीम की स्थिति गंभीर देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिए। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार की खिंचाई मशीन के माध्यम से चल रही थी। कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे। गिरने के बाद उनकी चपेट में आने से कई श्रमिक घायल हो गए।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments