दीक्षांत समारोह के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी
राजकीय विश्वविद्यालय ( रज्जू भैया ) में दीक्षांत समारोह ( 4 जनवरी ) के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल महोदय के कार्यक्रम से पूर्व वि वि परिसर में रिहल्सल का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
माननीय कुलपति महोदय अखिलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रमों का अवलोकन व रिहल्सल किया गया ।
जिसमें बृजराज सिंह गर्ल्स पीजी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी विवेक विक्रम सिंह व विशाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में एनएसएस वॉलिंटियर्स की एनएसएस ताली , एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गॉड ऑफ आनर व पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी गई ।
