![]()
दुर्गा पूजा पंडाल व रावण के मुखौटे तैयार करने वाले हस्तशिल्पी के मध्य युवा-युवती श्रद्धालुओं से मतदाता बने की अपील करते सरदार पतविंदर सिंह।
1जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता जरूर बने।
नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह मतदाता जागरूकता अभियान में पूरी तरह जोर-शोर से जुड़ गए हैं वह विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल व दशहरे के लिए रावण के मुखौटे तैयार करने वाले हस्तशिल्पी,विशेष कर युवा-युवती श्रद्धालुओं से चर्चा करते हुए कह रहे हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में सबसे अहम भूमिका युवा मतदाता की होने जा रही है इसकी वजह है की पहली बार मतदान करने वाले बहुत उत्साहित होते हैं वह अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग भी पूरे उत्साह से करते हैं l
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहां कि
27 अक्टूबर से शुरू हो रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक मतदाता बनाने व आपत्तियां ली जाएगीl 1जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इसमें अच्छे विशेष स्थितियां चार पांच नवंबर 25-26 नवंबर व दो-तीन दिसंबर को सभी मतदान केंद्रो पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे सभी बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह के बाद में बताते चले कि मतदाताओं की चरण पादुका साफ कर,मतदाताओं के चरण धोकर,अपने अर्धनग्न शरीर पर सूक्ति वाक्य लिखकर,दीवार लेखन,चौपाल लगाकर,नंगे पांव पद यात्रा,सब से आश्चर्यजनक बात मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने मुंह पर कालिख पोतने में भी रच मात्र संकोच नहीं किया मतदाताओं के बीच में भ्रमण करते रहे,जूते-चप्पलों की माला पहन कर,गधे पर सवार होकर भ्रमण,मतदाताओं (युवाओं) के चरण पादुका हाथों में सजो कर( एक कदम-मतदान की ओर)बस एक ही उद्देश्य रहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ जाए,पिछले 30वर्षों से मतदाता जागरूकता जैसे आदि सामाजिक कार्य देशभर में किएl
नितेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज

