Homeप्रयागराजदोनों पक्षों की तहरीर पर 20 पर केस, एक पक्ष से चार...

दोनों पक्षों की तहरीर पर 20 पर केस, एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से एक आरोपी पकड़ा गया

नैनी। मामा भांजा चौकी के पास एक दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में पूर्व दरोगा के बेटे, हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष का एक आरोपी शामिल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराते हुए 20 लोगों को आरोपी बनाया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष के रानू तिवारी, पीयूष मिश्रा, शैलेश उर्फ बाबा और महिप उर्फ मोनू द्विवेदी शामिल हैं। इनमें से रानू हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे पक्ष से वेद दुबे को गिरफ्तार किया गया है जो रिटायर दरोगा का बेटा है। इससे पहले एक पक्ष से नैनी के ओम शांतिपुरम मोहल्ला निवासी शिवम दुबे ने रिपोर्ट लिखाई। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार शाम मामा भांजा चौकी पर वह अपने सीनियर अधिवक्ताओं के साथ जमीन के मामले में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर रानू तिवारी 10 12 साथियों के साथ पहुंचे और फायरिंग करने लगे। गिट्टी व छर्रा लगने से कई लोग घायल हो गए।मामले में रानू तिवारी व एक दर्जन अज्ञात को आरोपी बनाया गया। उधर, दूसरे पक्ष से नैनी के ददरी निवासी पीयूष मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने साथियों के साथ ददरी तालुका नौगंवा में रिश्तेद्वार जान्हवी पांडेय गए। “के प्लॉट पर थे। बृहस्पतिवार दोपहर करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवम शुक्ला उर्फ अंशु, निर्भय द्विवेदी अपने कई सोथियों के साथ बाउंड्री तोड़ रहे थे। विरोध पर विवाद शुरू कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को मामा भांजा चौकी ले गई, जहां वेद प्रकाश फायरिंग करने लगा, जिससे पीयूषशैलेश, आशीष मसीह घायल हो’ गए। पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। तहरीर के आधार पर करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवमं शुक्ला, निर्भय द्विवेदी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments