Homeप्रयागराजपरस्त आतंकवादियों केपाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे -सिद्धार्थ नाथ सिंह

परस्त आतंकवादियों केपाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे -सिद्धार्थ नाथ सिंह

पहलगांव मृतकों को एक रौशनी जलाकर दी गयी श्रद्धांजलि 

प्रयागराज। कश्मीर के पहल गांव में निर्दोषों की हत्या पाक परस्त आतंकवादियों ने की है। यह चाहे जितना आतंकवाद फैला लें उनके मंसूबे कभी भी भारत में सफल नहीं होंगे। केंद्र सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी। भारत भाग्य विधाता के तत्वावधान में शहीदवॉल पर पहलगांव में शहीद हुए मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित सभा में बोलते हुए पूर्व मंत्री शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आगे कहा कि आतंकवादी सोची समझी रणनीति के तहत धर्म पूछ कर गोली मार रहे हैं । यह साफ संकेत है कि उनकी मंशा क्या है। लेकिन कश्मीर का मुसलमान आतंकवादियों के मंसूबों को पहचान गया है और केंद्र सरकार पाक परस्त आतंकियों को कुचल कर रख देगी। एक-एक दोषी सजा जरूर पाएगा। श्रद्धांजलि सभा में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि यह स्थानीय कश्मीर के लोगों की नहीं बल्कि पाकिस्तान की साजिश है । यह बेनकाब होगी हमारे निर्दोष लोग मारे गए हैं दोषी लोग जरुर सजा पाएंगे। विषय प्रवर्तन शहीदवॉल संस्थापक वीरेन्द्र पाठक ने किया। संचालन डा प्रमोद शुक्ला ने किया। अंत में 2 मिनट का मन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक बाबा मिश्र डा श्रवण कुमार मिश्र, सोनू पाठक अभिषेक मिश्र, आशीष धवन आमिर, रघुनाथ द्विवेदी, सलमान भाई, इमरान युसुफी विक्रम मालवीय,राजेन्द्र पाण्डेय अनिल मिश्र मृत्युंजय तिवारी, अमरेन्द्र पाण्डेय आलोक, द्विवेदी अनवर खान, गगन सिंह, प्रमुख थे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments