वाशिंगटन/बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर भारत समेत 75 से ज्यादा देशों पर 90 दिनों के लिए टैरिफ स्थगित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा, वह 90 दिनों के लिए उन देशों पर टैरिफ स्थगित कर रहे हैं, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ कोई प्रतिरोधी कार्रवाई नहीं की। इन देशों पर फिलहाल 10 फीसदी का बुनियादी टैरिफ लागू होगा।
वहीं, ट्रंप ने चीन के खिलाफ सीधा व्यापार युद्ध छेड़ते हुए उस पर टैरिफ 104 से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया, जो तत्काल लागू होगा। ओर से अमेरिकी आयात पर 84 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद यह कदम उठाया। ट्रंप ने जिन देशों पर टैरिफ स्थगित किया है, उनके नाम तत्काल सामने नहीं आए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें भारत भी शामिल है।
इससे पहले, ट्रंप के अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ का आक्रामक जवाब देते हुए चीन ने भी अमेरिकी आयात पर और 50 फीसदी टैरिफ ठोक दिया, जिससे अमेरिका पर अतिरिक्त टैरिफ 84 फीसदी पहुंच गया। चीन के सीमा शुल्क आयोग के मुताबिक, यह बृहस्पतिवार से लागू होगा।
