प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिव्यांग भाई-बहनों के लिए समाज में नजरिया बदलने का काम किया है (गणेश केसरवानी)
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर दिव्यांगों को वितरण किए गए उपकरण
10 दिसंबर 2020 प्रयागराज, विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मुट्ठीगंज में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग भाई बहनों को ट्राई साइकिल एवं कान की मशीन वितरण किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए दिव्यांग भाई-बहनों को उपकरण वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा किए गए दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा के लिए यह कार्य अत्यंत पावन और पुनीत है और आगे कहा कि आपके द्वारा किए गए इस कार्य से दिव्यांग भाई-बहनों के जीवन में उत्साह का सृजन होगा उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे वह समाज में सम्मान पूर्व चल सकेगा और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो सकेगा क्योंकि जब सम्मान के साथ दिव्यांग भाई-बहनों को उपकरण बांटे जाते हैं तो वह अपने आप को दीन हीन नहीं समझते और
यह नजरिया हमारे देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के अंदर बदलने का कार्य किया है और आगे कहा कि एक समय ऐसा था जब दिव्यांग भाई-बहनों को हम विकलांग कहते थे तो वह अपने आप को असमर्थ और कमजोर समझते थे लेकिन जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इन्हें दिव्यांग शब्द से संबोधित कर इनका उत्साहवर्धन करते हुए समाज के अंदर सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है जिसके कारण इनके मन के अंदर एक उत्साह का वातावरण पैदा होता है और समाज के लिए हमारे दिव्यांग भाई बहन भी उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं
इस अवसर पर दिव्यांग अधिकारी श्री नंदकिशोर यादव जी ने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस दिव्यांग भाई-बहनों के लिए सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं दिव्यांग भाई-बहनों के लिए चलाए जा रहे हैं हम सभी की जिम्मेदारी है उसका लाभ हम सभी दिव्यांग भाई-बहनों तक पहुंचा सके और इसके लिए संस्था जो कार्य कर रही है अति सराहनीय है
कार्यक्रम के संयोजक श्री राजकुमार केसरवानी जी रहे एवं संचालन श्री माता प्रसाद जी ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री गिरी बाबा , संत कुमार पांडे ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,किशोरी लाल जायसवाल, रोशनी अग्रवाल , शगुफ्ता अंसारी ,संजीव कुमार, परमानंद वर्मा ,आशीष जायसवाल, मनीष कुमार गुप्ता, नीरज अग्रवाल ,प्रतीक अग्रवाल, मोइनुद्दीन ,विनोद कुमार केसरवानी ,गौरव जायसवाल, अमित कुमार ,शैलू आदि संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


