Homeसमाजप्रयागराज का गौरव एवं भारतीय संस्कृति की शौर्यता का प्रतीक है जय...

प्रयागराज का गौरव एवं भारतीय संस्कृति की शौर्यता का प्रतीक है जय शिवसेना भारत (ओंकार नाथ त्रिपाठी)

प्रयागराज का गौरव एवं भारतीय संस्कृति की शौर्यता का प्रतीक है जय शिवसेना भारत (ओंकार नाथ त्रिपाठी)

जय शिव सैनिकों को किया गया सम्मानित

15 मार्च प्रयागराज ,महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की शोभा यात्रा को सफलतापूर्वक नियोजित करने पर जय शिवसेना के द्वारा हिम्मतगंज कार्यालय में जय शिव सैनिकों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी के प्रवक्ता श्री ओंकार नाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि विगत 34 वर्षों से पूज्य पाद वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभायात्रा निरंतर जय शिव सेना की कर्मठ कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके पुरुषार्थ के बल पर निकाली जा रही है जो कि प्रयागराज के गौरव एवं भारतीय संस्कृति की शौर्यता का का प्रतीक है और आगे उन्होंने कहा कि भारत के अस्तित्व को बचाने के लिए जिस राजनीतिक संगठन का सृजन हुआ उसी विचारधारा के समर्थकों की आज सरकार है तब लोगों को दुख और चिंता व्यक्त करने के स्थान पर उसकी अच्छाइयों को जानना और समझना चाहिए और भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को संघ के साहित्य को पढ़ना और समझना चाहिए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ जय शिव सेना का गठन किया गया था उसी उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में जय शिव सैनिक निरंतर कार्य करते हुए राष्ट्र की संस्कृति को मजबूत कर रहे है
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्षद विजय मल्होत्रा ने कहा की जय शिवसेना भारत प्रयागराज की धरती पर शौर्यता का जीता जागता उदाहरण है
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि जय शिवसेना हिंदू राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है उसका जन्म हिंदुओं को सशक्त बनाने के लिए हुआ है जिसके लिए संगठन निरंतर कार्य कर रही है
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती दुर्गेश नंदिनी रही
इस अवसर पर यात्रा के संयोजको को एवं प्रभारियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से सर्व श्री पूनम सोनकर ,संतोष अग्रहरि, सुनील दुबे ,मोनू सेठ ,अभिलाष केसरवानी ,रजत सोनकर, शुभम सोनकर विकास चौरसिया ,सचिन केसरवानी सुमित केसरवानी ,अंचल सोनकर आदि रहे इस अवसर पर सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित रहे
भवदीय
==============
ओंकार नाथ त्रिपाठी
राष्ट्रीय अध्यक्ष =जय शिवसेना भारत
93 35 10 7600

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments