Homeप्रयागराजप्रयागराज:: बजट पर व्यापारी संगठन की प्रतिक्रिया

प्रयागराज:: बजट पर व्यापारी संगठन की प्रतिक्रिया

बजट पर व्यापारी संगठन की प्रतिक्रिया
आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तवबंटी भैया एवं जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा,और महानगर वरिष्ठ महामंत्री निखिल पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आक्रोश प्रस्तुत करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज 1 फरवरी 2022 को पेश किए गए केंद्रीय बजट से व्यापारी जगत में भारी निराशा का माहौल है लंबे लॉकडाउन से पीड़ित व्यापारी आशा भरी नजरों से केंद्र सरकार के बजट की ओर देख रहा था परंतु केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा अपने बजट भाषण में आम व्यापारियों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है पूरा बजट भाषण सुनने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वित्त मंत्री के शब्दकोश में व्यापारियों के लिए कोई शब्द नहीं है
एक लाख चालीस हजार करोड़ से ऊपर जीएसटी वसूल होने के बाद भी किसी तरह की रियायत जीएसटी में नहीं दी गई है
आयकर में छूट की सीमा नहीं दी गई है।
लाकडाउन से पीड़ित  व्यापारियों को बैंक के ब्याज में कोई छूट नहीं दी गई है ना ही करोना कॉल मैं बंद व्यापार के कारण एनपीए किए जा रहे हैं अकाउंट को रेगुलर करने के लिए कोई योजना सरकार द्वारा नहीलाई गई है
केंद्र सरकार द्वारा लगातार लगे लाक डाउन में बंद दुकानों के बिजली के बिल बैंकों की ब्याज वह अन्य खर्चों के लिए व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार व्यापारियों के बारे में सोचना भूल गई है। या तो सरकार की डिक्शनरी में छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं है 
राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटीभैया महानगर अध्यक्ष प्रयागराज ज़िला महानगर उद्योग व्यापार मंडल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, पंजीकृत

नीतेश सोनी 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments