Homeप्रयागराजप्रयागराज में हो रही हैं राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां

प्रयागराज में हो रही हैं राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां

प्रयागराज में हो रही हैं राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के संभावित आगमन को लेकर पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम और रूट चार्ट तैयार किया जाने लगा है। ताकि आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम जारी होने के बाद तैयारियों में किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महामहिम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति बमरौली एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे। फिर वह हाईकोर्ट और सर्किट हाउस जा सकते हैं। हाईकोर्ट के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उपरांत वह धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा जा सकते हैं। वहां विधि विश्वविद्यालय की नींव रख सकते हैं।

ऐसे में उनके आने और जाने वाले मार्गों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। रास्ते में पडऩे वाले चौराहों और कट के आधार पर वहां बैरिके़डिंग करने, ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा के जवानों की तैनाती को लेकर खाका खींचा जा रहा है। रोड के किनारे वाले मकानों व अन्य संस्थानों, प्रतिष्ठानों के बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसी भी अपने-अपने स्तर पर इनपुट जुटाना शुरू कर दिया है। बमरौली से हाईकोर्ट के बीच चौफटका, सुलेम सराय, प्रीतम नगर, मुंडेरा, पोंगहट पुल समेत कई स्थान के लिए अलग से सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान भी तैयार करने पर मंथन शुरू हो गया है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि प्रोटोकाल आने के बाद फ्लीट रिहर्सल करने और सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सभी तैयारियां की जाएंगी। मगर अभी प्राथमिक तैयारी चल रही है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments