प्रयाग व्यापार मंडल ने कोरोना महामारी को देखते हुए स्थगित किया एतिहासिक होली मिलन समारोह
आज दिनांक 26/03/2021 को प्रयाग व्यापार मंडल की एक आपात बैठक चौक स्थित केम्प कार्यालय पे हुई । बैठक में प्रयाग व्यापार मंडल , ज़िला उधयोग व्यापार मंडल , युवा व्यापार मंडल एवं सभी बाज़ारों के व्यपारी नेता मौजूद रहें । बैठक की अध्यक्षता प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने क़ी । बैठक में सर्वसम्मित से तय हुआ की शहर का सबसे प्राचीन कार्यक्रम चौक स्थित एतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे 66वाँ होली मिलन समारोह नही मनाया जाएगा ।
कोरोना महामारी के धृषतिगत पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रयाग व्यापार मंडल अपना होली मिलन समारोह नीम के पेड़ के नीचे आयोजित नही करेगा ।
शासन व प्रशासन की आदेशानुसार और धारा 144 को देखते हुए ये फ़ैसला लिया गया । विगत 64वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा हैं और कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में शहर के व्यपारी , अधिकारीगण , जनप्रदिनिधि एवं अन्य गणमान्य व स्थानीय लोग होली के पर्व का आनंद उठाने के लिए शिरकत करते हैं । जिसके कारण भीड़ को नियंत्रित करना सम्भव नही हो पाता । इसलिए प्रयाग व्यापार मंडल ने प्रशासन का सहयोग करते हुए इस कार्यक्रम को स्थगित करने का फ़ैसला लिया ।
बैठक में अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद ,सिविल लाईनस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा , राना चावला , शिवशंकर सिंह , सरदार जोगिंदेर सिंह , इंदर मध्यान ,अरुण केसरवानी , गुरुचरण अरोरा चन्नी , दिनेश सिंह , महमूद अहमद , फ़ैयाज़ अहमद , आशीष केसरवानी , अनिमेष अग्रवाल , सरदार प्रीतम सिंह , उमेश केसरवानी , अन्नु दुबे , आशीष अरोरा , सुरेश गुप्ता , सरदार दिलजीत सिंह , मो० मोईन अख़्तर , सत्य प्रकाश मिश्रा , संजय गुप्ता , शानू यादव , रानु गोटा , अतुल केसरवानी , धनंजय सिंह , राजेश गुप्ता , अखिलेश सिंह , नरेंद्र खेरा माँटू ,अमित साहू, धर्मेंद्र दिवेदी , निखिल मलंग , सरदार परमजीत सिंह , धर्मेंद्र केसरवानी , रवि तिवारी , अनुज अग्रवाल , रोहित अरोरा , मो० आमिर , आरिज खान , पार्षद साहिल अरोरा एवं अन्य व्यापारि रहें ।
मो० अकरम शगुन
मीडिया प्रभारी
प्रयाग व्यापार मंडल।
खबर नीतेश सोनी
