आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म तक पहुंच रोकने पर विचार के लिए मंत्रिस्तरीय समिति गठित की है। राज्य गृह मंत्री बंगालपुडी अनिता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार का यह कदम ऑस्ट्रेलिया के 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगने के हालिया कानून से प्रेरित है।
गृहमंत्री वंगालपुडी अनीता के मुताबिक राज्य आईडी और शिक्षा मंत्री नारा लोकेश मंत्रियों के इस समूह की अगुवाई कर रहे हैं। इसका मकसद सोशल मीडिया का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव ऑनलाइन दुर्व्यवहार और उम्र सत्यापन के व्यवहारिक गरीबों का अध्ययन करना है। इसके लिए समिति अलग-अलग राज्य सरकारों और देशों के अपनाए जा रहे मॉडल का अध्ययन करेंगा ताकि सबसे अच्छा मॉडल अपनाया जा सके। राज्य गृह मंत्री अनीता ने आगे कहा , सिर्फ ऑस्ट्रेलिया मॉडल ही नहीं है, पूरे देश और दुनिया भर में लागू किए किए जा रहे अलग-अलग मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं ।
