Homeदेशभविष्य के युद्ध से डरी पाकिस्तानी सेना, सीडीएफ आसिम मुनीर का बड़ा...

भविष्य के युद्ध से डरी पाकिस्तानी सेना, सीडीएफ आसिम मुनीर का बड़ा बयान

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से मुंह की खाने वाली पाकिस्तानी सेना बदलाव के दौर से गुजर रही है। इसकी पुष्टि रक्षा बलों के प्रमुख (सीडीएफ) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने खुद की। मुनीर ने भविष्य के युद्धक्षेत्र और सुरक्षा चुनौतियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए रणनीतिक बदलावों पर जोर दिया।

पाकिस्तानी सीडीएफ ने दोहराया कि वे देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर तरह के खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मुनीर ने बहावलपुर छावनी के दौरे में ये टिप्पणियां कीं। उन्हें कोर के विभिन्न परिचालन, प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें बहु-आयामी युद्ध की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। सैनिकों को संबोधित करते हुए मुनीर ने उनके उच्च मनोबल, पेशेवर दक्षता की सराहना की। मुनीर ने कहा, सशस्त्र बल पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments