Homeप्रदेशभाजपा आईटी विभाग के कार्यकर्ता किसी विधेयक की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे

भाजपा आईटी विभाग के कार्यकर्ता किसी विधेयक की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे

कृषि विधेयक किसान भाइयों की तकदीर एवं तस्वीर बदल रही है( गणेश केसरवानी)

भाजपा आईटी विभाग के कार्यकर्ता किसी विधेयक की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे

21 दिसंबर 2020 प्रयागराज, भाजपा महानगर कार्यालय कीटगंज में भारतीय जनता it विभाग प्रयागराज की बैठक लेते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की जिस कृषि विधेयक को लेकर के विपक्ष आंदोलन के जरिए किसानो में भ्रम फैला रही है वास्तव में वह किसान भाइयों के लिए तस्वीर एवं तकदीर बदलने का कार्य कर रही है जिसका सीधा प्रमाण है जो अभी तक गरीब किसान भाइयों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ पंजाब और हरियाणा को छोड़कर पूरे देश के किसानों को 6% मिलता था आज 90 प्रतिशत मिल रहा है और इसी भ्रम को तोड़ने के लिए पूरे देश के किसान भाइयों को उसकी उपज का सही मूल्य मिल सके इसके लिए आप सभी कार्यकर्ता अभी से सोशल मीडिया के माध्यम से जो विपक्ष के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की समाप्ति एवं किसान भाइयों की जमीन कब्जा कर लेने की साजिश रूपी भ्रम फैलाया जा रहा है उस भ्रम को तोड़ते हुए कृषि विधेयक

संबंधित विषयों पर सही सही जानकारी की पोस्टिंग करके आम जनता एवं किसान भाइयों तक पहुंचाने का कार्य करें और आगे कहा कि जब जब देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता है तब तब राष्ट्र विरोधी ताकते किसी आंदोलन के जरिए सरकार के मनोबल को तोड़ने का काम करती है और देश की प्रगति में बाधा बनाने का कार्य करती है तब तक यहीं विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए उनका साथ देने लगती है लेकिन हम भाजपा के कार्यकर्ता उनके हर चुनौतियों का सामना करते हुए उनको मुंह तोड़ जवाब देने का काम करते रहे हैं और करते रहेंगे क्योंकि हम रुकने और झुकने वालों में से नहीं है
और आगे कहा की कृषि कानून को लेकर के जनता के बीच में it विभाग के माध्यम से माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर को देश के सभी ब्लाको में देश के प्रधानमंत्री किसान भाइयों को संबोधित करते हुए मनाएंगे इसके लिए आप सभी कार्यकर्ता पूरी तरीके से तैयारी करें।


इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी जी ने कहा कि वास्तव में it विभाग के कार्यकर्ताओं ने देश के अंदर क्रांति लाने का कार्य किया है हमें पूरा विश्वास है it विभाग के कार्यकर्ताओं के द्वारा हम विपक्ष के द्वारा जो कृषि विधेयक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है उस भ्रम को तोड़ देने का कार्य करेंगे
कार्यक्रम का संचालन आईटी विभाग के संयोजक श्री यस विक्रम त्रिपाठी जी ने किया
बैठक में मुख्य रुप से श्री राजेंद्र मिश्रा राजेश केसरवानी नरसिंह राजू पाठक विवेक अग्रवाल यस विक्रम त्रिपाठी आनंद दुबे गिरजेश मिश्रा मनीष कुमार संस्कार श्रीवास्तव रोहित चंदन अभिषेक सोनकर it विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments