16 अक्टूबर 2020 प्रयागराज , भारतीय जनता पार्टी आजाद स्क्वायर वार्ड के बैठक लेते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उदय बलिदान एवं संघर्षों के बल पर हुआ है और आज भी पश्चिम बंगाल में भा ज पा कार्यकर्ता अत्याचारी शासन के खिलाफ लड़ रहा है और अपना बलिदान दे रहा है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही दुनिया की एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां कार्यकर्ता अपने गुण और अपने कार्य के अनुसार उच्च से उच्च पद प्राप्त कर सकता है और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता स्वाभिमानी होता है और सेवा और समर्पण के भाव से राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करता है और ऐसे पार्टी के मूल एवं स्वाभिमानी कार्यकर्ताओं की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है और हम सभी कार्यकर्ताओं की भी एक जिम्मेदारी बनती है कि पार्टी के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें
बैठक में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी ,विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा ,रितेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह पप्पू जी आलोक शुक्ला जयप्रकाश दुबे गया प्रसाद पवन कुमार आदि वार्ड के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
खबर नीतेश सोनी
