भारतीय मूल के 33 वर्षीय गुजराती मुस्लिम और डेमोक्रेटिक समाजवादी नेता जोहरान ममदानी ने हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी डेमोक्रेटिक मेयर प्राइमरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अगर वे आम चुनाव भी जीत जाते हैं तो वे न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी मेयर होंगे. हालांकि, उनकी जीत किसी को हजम नहीं हो रही है. जोहरान ममदानी की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टूथ सोशल पर लिखा कि वह 100 परसेंट कम्युनिस्ट पागल है. जोहरान ममदानी की जीत को अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बताया है. उन्होंने AOC+3 (प्रगतिशील डेमोक्रेटिक समूह) का भी मजाक उड़ाया और कहा कि चक शूमर जैसे नेता भी अब ममदानी के आगे झुक रहे हैं.मैं ट्रंप का सबसे बुरा सपना हूं
मुस्लिम डेमोक्रेटिक समाजवादी नेता जोहरान ममदानी ने एक बयान में कहा था कि मैं एक प्रगतिशील, मुस्लिम आप्रवासी के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बुरा सपना हूं, जो वास्तव में उन चीजो के लिए लड़ता है जिन पर मैं विश्वास करता हूं. उनका यह बयान बताता है कि वे न केवल राजनीतिक विरोध झेलने को तैयार हैं, बल्कि वे धर्मनिरपेक्षता और विविधता के मूल्यों के लिए भी लड़ने को तत्पर हैं
