Homeमहत्वपूर्ण जानकारीभारत की ओर से मिल रहे मदद के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू...

भारत की ओर से मिल रहे मदद के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने जताया आभार 

माले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद दोस्त होने पर गर्व है। दोनों देश रक्षा, व्यापार, बुनियादी ढांचा, समुद्री सुरक्षा साझेदारी, पर्यटन, स्वास्थ्य, आवासन जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता में यह सहमति बनी है।

 

वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा, भारत और मालदीव के संबंधों की जड़ें इतिहास से भी पुरानी और समुद्र जितनी गहरी हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने बैठक भी की। पीएम मोदी ने कहा, चाहे आपदा हो या महामारी, भारत हमेशा सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले मित्र के रूप में उनके साथ खड़ा रहा है। चाहे जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने की बात हो या कोविड के बाद अर्थव्यवस्था को संभालने की, भारत ने हमेशा मालदीव के साथ मिलकर काम किया है। हमारे लिए, मित्रता हमेशा सबसे पहले है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुइज्जू को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और खुद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए आभार जताया।

 

मोदी और मुइज्जू ने दोनों देशों की पारंपरिक नौकाओं वाले डाक टिकट भी जारी किए। पीएम मोदी ने कहा, यह दर्शाता है कि हम न केवल पड़ोसी हैं बल्कि मित्र भी हैं

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments