प्रयागराज। त्योहारी सीजन और अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर प्रयागराज जंक्शन और शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ों तो महाकुंभवाली व्यवस्था लागू होगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।.
इस व्यवस्था के तहत स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती है तो सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी। बिना टिकट या प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को यात्री आश्रय स्थल पर रुकना होगा।
इसके अलावा शहर के जिन स्टेशनों पर 12 मीटर और छह मीटर चौड़ाई वाले पुल नहीं है, वहां उसका निर्माण होगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, शुक्रवार को रेलमंत्री की अध्यक्षता में प्रयागराज समेत देश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में कई निर्णय लिए गए। इसमें तय हुआ कि त्योहारों एवं अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 60 स्टेशनों पर स्थायी यात्री आश्रय स्थल बनाया जाए।
– यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति तब ही जाएं जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ गई। त्रिपाठी ने बताया, इसी तरह की व्यवस्था प्रयागराज क्षेत्र के नौ स्टेशनों पर महाकुंभ मेले के दौरान की गई थी।
