माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर की सीमाओं पर भारी वाहनों के लिए शनिवार रात 12 बजे से नो इंट्री लागू होगी। यातायात पुलिस के अनुसार यह डायवर्जन सोमवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। मंदर मोड़, थाना पूरामुफ्ती गेट, पुलिस चौकी बमरौली, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाइपास, मलाक हरहर चौराहा, टीपीनगर तिराहा, रामपुर चौराहा, गौहनिया घूरपुर और गोमटी नंबर-40 से नो-इंट्री लागू किया है। सिर्फ मेला से संबंधित वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दूसरे वाहनों को अन्य मार्गों की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं, एक फरवरी को नए यमुना पुल पर सभी, वाहनों के आवागमन प्रतिबंधित किया गया है ।
