Homeप्रयागराजमाहे रमज़ान का चांद दिख सकता हैं आज

माहे रमज़ान का चांद दिख सकता हैं आज

प्रयागराज। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार किसी भी महीने की शुरुआत चांद के दीदार पर निर्भर करती है। और आज 28 फरवरी 2025 (29 शाबान 1446 हिजरी) को चांद नजर आता है, तो रमज़ान की शुरुआत 1 मार्च 2025 से होगी। लेकिन यदि आज चांद नहीं दिखता, तो रमज़ान का पहला रोज़ा 2 मार्च 2025 को रखा जाएगा।

 

प्रयागराज शहर की सुन्नी मरकज़ी रुयत-ए-हिलाल कमेटी के सदर *मुफ़्ती मुहम्मद मुजाहिद हुसैन रज़वी मिस्बाही साहब* ने पत्र जारी कर आम जनता से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में माहे रमज़ान के चांद को देखने का प्रयास करें। अगर किसी को चांद नजर आता है, तो वे तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर इसकी सूचना दें:

 

📞 7007046503

📞 9415351861

📞 9415239786

 

रमज़ान इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना है, जिसमें रोज़ा, इबादत और नेक अमल किए जाते हैं। लोग बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इस मुबारक महीने की शुरुआत का ऐलान किया जा सके।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments