लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती जैन तीर्थंकरों की पावन भूमि रही है। अयोध्या में भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआं, जो यहां के राजा थे। अयोध्या में ही पांच तीर्थंकरों ने जन्म लिया। काशी की धरती पर भी तीर्थंकर का जन्म हुआ। हमारे तीर्थंकरों ने यहीं से धर्म और साधना की परंपरा को बढ़ाया। सीएम बुधवार को गोमतीनगर संगीत स्थित नाटक अकादमी में विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जिटो) की ओर 1 से कार्यक्रम का आयोजन शांति, ऊर्जा, सकारात्मकता और विश्व कल्याण के लिए किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए मुख्यमंत्री ने की जैन धर्म की अहिंसा, परोपकार की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील प्रेरणादायक संदेश का भी उल्लेख किया। योगी ने कहा, प्रधानमंत्री ने व्यावहारिक जीवन में नमोकार महामंत्र को उतारने के लिए नौ संकल्प बताए हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को ‘अपनाना चाहिए। उन्होंने भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और जैन धर्म की अहिंसा, परोपकार की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। अवसर पर जैन महिला मंच की ओर से नमोकार महामंत्र का संगीतमय जाप किया गया। मंच संचालन अभिषेक जैन ने किया। पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी, राहुल जैन, पीके जैन और विनय कुमार जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
