प्रयागराज कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा 1 मार्च सेमाहे रमजान शुरू हो रहा है जिला प्रशासन से मांग करते है रमजान में बुनियादी सुविधाएं आवश्यक हैं। मस्जिदों के आस-पास विशेष रूप से सफाई ताकि नमाज़ियों व रोजदरो को किसी प्रकार की असुविधा न हो
रमज़ान के दौरान, मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में बिजली आपूर्ति।
तरावीह की नमाज़ और इफ्तार के समय बिजली कटौती न हो।
स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाना चाहिए ताकि रात के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
मुस्लिम बहुल इलाकों में पानी की नियमित आपूर्ति की जाए।
इफ्तार और सहरी के समय पानी की खपत बढ़ जाती है,
मस्जिदों के आस-पास की सड़कों और गलियों में सीवर लाइने चोक हुए मैनहोल के धक्कानों को बदल जाए नियमित रूप से साफ किया जाना चाहिए।
रमज़ान के दौरान, मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जानी चाहिए।
पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
रमज़ान के पवित्र महीने को शांति और सद्भाव के साथ मनाया जा सके।
