Homeप्रदेशलूटपाट और हत्या में शामिल तीन बदमाश वाहन सहित चढ़े क्राइम ब्रांच...

लूटपाट और हत्या में शामिल तीन बदमाश वाहन सहित चढ़े क्राइम ब्रांच व पुलिस के हत्थे

लूटपाट और हत्या में शामिल तीन बदमाश वाहन सहित चढ़े क्राइम ब्रांच पुलिस के हत्थे

लूटकांड में प्रयुक्त मोपेड व स्वीफ्ट डिजायर कार चढ़ी पुलिस के हत्थे
312 दो, 315 बोर तीन जिंदा कारतूस और दो कट्टा बरामद
प्रयागराज। मेजा इलाके में दहशत फैलाने के साथ ही लूटपाट करने वालों को आखिर मेजा पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन बदमाशों को लूट में प्रयुक्त टीवीएस मोपेड व कार के साथ मंडी समिति के पास धरदबोचा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एसओजी और इलाकाई पुलिसटीम की संयुक्त तलाशी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मंडी समिति के समीप ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर लूटकांड में प्रयुक्त कार और मोपेड से भाग रहे बदमाशों को ललकारते हुए घेराबन्दी की। बदमाश अपने को चारों तरफ से घिरा देख हवाई फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। फिलहाल मौके से 312 दो, 315 बोर तीन जिंदा कारतूस और दो कट्टा के साथ टीम ने
तीन बदमाशों को धर दबोचा। घटनास्थल पर एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा, एसओजी प्रभारी वृंदावन राय, क्षेत्राधिकारी मेजा भीम कुमार गौतम, एसओ मेजा सुनील कुमार वाजपेई, चौकी प्रभारी मेजारोड प्रीत पाण्डेय सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments