नीतेश सोनी प्रयागराज
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज व्यापार मंडल के द्वारा ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे मोमबत्ती जलाकर और पुष्प चढ़ाकर आजादी के दीवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया कार्यक्रम के उपरांत बोलते हुए जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा की भारत की आजादी में हर धर्म संप्रदाय के लोगों ने अपने आप ही दिया था और आज इस आजादी के 75 वर्ष में हम लोगों को यही सीख लेनी है कि हम सबको आपस में मिल जुल कर रहना है और इस देश को वापस सोने की चिड़िया बनाना है कार्यक्रम संयोजक/जिला सलाहकार आनंद जी टंडन पप्पन भैया ने कहा कि व्यापारी ही कैसा समाज है जो हर धर्म हर संप्रदाय को आपस में जोड़ कर चलता है और इस आजादी के 75 वे वर्ष में हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा के अंतर्गत जो लगातार कार्यक्रम व्यापार मंडल के द्वारा चलाए जा रहे थे उसी के अंतर्गत आज नीम के पेड़ के नीचे कार्यक्रम आयोजित किया गया कल जिला कार्यालय पृथ्वी गार्डन पर झंडारोहण कार्यक्रम किया जाएगा आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता जिला सलाहकार आनंद जी टंडन पप्पन भैया चौक अध्यक्ष मुसाब खान महानगर अध्यक्ष महिला सुनीता चोपड़ा नितिन अग्रहरी।

