Homeसमाजविकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के तल्ख तेवर
कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
विकास कार्यों में लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कराये जा रहे भवन निर्माण के कार्यों को यथाशीघ्र कराये पूर्ण-जिलाधिकारी
07 अक्टूबर, 2020 प्रयागराज।
जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 37 बिन्दुओं के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कार्यों में रूचि न लेने के कारण पैक्सफेड एवं सिडको कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक के विरूद्ध शासन स्तर पर पत्राचार किए जाने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं है। कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए कहा है। पशुधन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समय से निराश्रित पशुओं के टीकाकरण एवं गोवंशीय पशुओं की इयर टैगिंग के कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिये है। पंचायतीराज विभाग के द्वारा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों एवं हैण्डपम्पों की रिवोर/मरम्मत के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने रिबोर किए गए हैण्ड पम्पों की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिये। खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आधार सीडिंग एवं प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए कहा। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं वृद्धा पेंशन योजना की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, श्रम विभाग की समीक्षा में श्रमिक पंजीयन, अधिष्ठान पंजीयन एवं उपकर संग्रहण, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार, जिला विकास अधिकारी-श्री ए0के0 मौर्या, अर्थ संख्ययिकी अधिकारी-श्री जितेन्द्र कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments