Homeप्रदेशविपक्ष भारत बंद करने के बजाय अपनी गंदी राजनीति को बंद करें...

विपक्ष भारत बंद करने के बजाय अपनी गंदी राजनीति को बंद करें (गणेश केसरवानी)

विपक्ष भारत बंद करने के बजाय अपनी गंदी राजनीति को बंद करें
(गणेश केसरवानी)
7 दिसंबर 2020 प्रयागराज, भाजपा कीडगंज मंडल के द्वारा आयोजित मतदाता पुनरीक्षण हेतु कार्यकर्ताओं की रामबाग में हुई बैठक में विपक्ष के द्वारा भारत बंद को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
भारत बंद के नाम पर देश के अंदर अराजकता अव्यवस्था पैदा करने वाले कांग्रेसी और उनके सहयोगी राजनीतिक दलों की भर्त्सना करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने कहा
देश के सच्चे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने देश के किसानों के लिए उनकी आमदनी को दोगुना करने के लिए एक अभूतपूर्व परिवर्तन किया है निश्चित रूप से यह कृषि बिल देश के अन्नदाताओं को एक व्यापक अवसर उपलब्ध कराने वाला है, आजादी के लगभग 70 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनके साथ न्याय किया है कांग्रेश और अन्य राजनीतिक दलों ने गरीब किसान के नाम पर गरीबों और किसानों के साथ जो शोषण किया है अन्याय किया है वह सर्वविदित है भारत का किसान यह सब जानता है, माननीय नरेंद्र मोदी जी की लगातार गुणात्मक परिवर्तन वाली सरकार ने जो भारत के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य किया है जिससे कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों की दुकानें बंद हो गई है वह राजनीतिक दल हमारे अन्य दाताओं को बरगला कर उनके अंदर भ्रम पैदा कर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं भारत का किसान जिसे हिंदुस्तान की जनता और भारतीय जनता पार्टी अन्नदाता मानती है, माननीय नरेंद्र मोदी जी के रहते किसानों के साथ अन्याय हो ही नहीं सकता यह शोषण करने वाले कांग्रेश आदि राजनीतिक दल महसूस करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी जी के रहते हमारी दुकानें चलने वाली नहीं है इसलिए वह देश के अंदर अराजकता पैदा करना चाहते हैं

आव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं, भारतीय जनता पार्टी सभी सम्मानित किसान भाइयो से आग्रह करती है कि इन राजनीतिक दलों के बहकावे में ना आए देश बड़ी मजबूती के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है आपका विकास और विश्वास भारतीय जनता पार्टी की पूंजी है , देश के अंदर अव्यवस्था पैदा करने के लिए देश की जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी राजनीतिक दलों को कभी माफ नहीं करेगी और आगे कहा कि
माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किसानों के हित में अनेक फैसले लिए हैं किसान सम्मान निधि योजना,यूरिया संकट समाप्त कर देना, गांव में 24 घंटा बिजली देना ,किसान बीमा फसल योजना, सिंचाई के लिए हर नहर में पानी की व्यवस्था करना, है
और आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर डोर टू डोर जाकर नए मतदाता बनाने का कार्य करते हुए पार्टी के द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूर्ण करें
बैठक में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी वरुण केसरवानी विवेक अग्रवाल मनोज मिश्रा आभा द्विवेदी रेखा यादव शैलेंद्र द्विवेदी नरेंद्र जायसवाल मुकेश लारा हिमालय सोनकर रामनाथ दुबे प्रमोद पांडे शंभू नाथ सिंह आदि कीडगंज मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments