Homeप्रयागराजविश्व पर्यावरण दिवस पर कर्नाल सोफिया कुरैशी के नाम पर वृक्षारोपण, कांग्रेसियों...

विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्नाल सोफिया कुरैशी के नाम पर वृक्षारोपण, कांग्रेसियों ने बहादुरी को सराहा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्नाल सोफिया कुरैशी के नाम पर वृक्षारोपण, कांग्रेसियों ने बहादुरी को सराहा।

प्रयागराज, 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रयागराज के रोशन बाग स्थित ऐतिहासिक मंसूर अली पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नेतृत्व करने वाली कर्नाल सोफिया कुरैशी के नाम पर एक वृक्षारोपण कर उनकी असाधारण बहादुरी को सराहा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश की बहादुर बेटियों को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

इस मौके पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कर्नाल सोफिया कुरैशी की प्रशंसा करते हुए कहा, “कर्नाल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान में घुसकर हमला करने से चर्चा में आकर भारत की जनता का सलाम जीता है। उनकी बहादुरी और साहस देश के लिए प्रेरणास्रोत है।”

सहयोग महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष राना परवीन ने भी नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में कर्नाल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा, “एक भारतीय सैनिक की इस बहादुरी पर हम महिलाएं उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं।”

इस अवसर पर नफीस कुरेशी, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद अल्तमश, मोहम्मद तबरेज और मोहम्मद कोनेन सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और देश की सेवा में लगी बहादुर महिलाओं को एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments