Homeप्रयागराजवृद्धा की मौत, तीन घायल, हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे सो रहे चार...

वृद्धा की मौत, तीन घायल, हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे सो रहे चार लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा 

प्रयागराज। सिविल लाइंस में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में एक बेकाबू वैगन-आर कार ने हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार चार युवक वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,आंबेडकर चौराहे की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक वैगन-आर कार जब न्याय मार्ग की ओर मुड़ी गई तो चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सीधे फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों पर चढ़ गई।

 

चार में से दो वृद्ध महिलाओं और एक युवक को कुचलते हुए कार निकल गई, जबकि लगभग 60 वर्षीय वृद्धा कार के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कार दीवार से टकरा गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने कार के नीचे फंसी महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments