Homeप्रदेशशहीदों का सम्मान करो और अपना जीवन राष्ट्र के प्रति कुर्बान करो(...

शहीदों का सम्मान करो और अपना जीवन राष्ट्र के प्रति कुर्बान करो( राजेश केसरवानी )

शहीदों का सम्मान करो और अपना जीवन राष्ट्र के प्रति कुर्बान करो( राजेश केसरवानी )
बलिदान दिवस पर काकोरी कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
19 दिसंबर 2020 प्रयागराज अमर शहीद श्रद्धांजलि ग्रुप के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पार्क मुट्ठीगंज में काकोरी कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि इस अवसर पर भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी श्री राजेश केसरवानी महानगर उपाध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष श्री किशोरी लाल जायसवाल जी ने भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए काकोरी कांड के अमर शहीद अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह एवं राजेंद्र सिंह लाहडी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए भारत माता के अनन्य वीर सपूतों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया तब जाकर के हम सभी को अंग्रेजों के काल खंड से आजादी मिली है इसलिए इस आजादी को बनाए रखने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है अपने देश एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एवं इसकी उन्नति के लिए सदैव तत्परता के साथ अग्रसर रहें और अपने सभी अमर सपूतों के बलिदान को स्मरण करते रहें

जिससे कि हम को और हमारी आने वाली पीढ़ी को यह पता चल सके आजादी के लिए अनन्य भारत माता के सपूतों ने तरह-तरह की यातनाएं सह कर एवं अपने आप को बलिदान करके यह आजादी हमें दिलाई है और राष्ट्र के प्रति समर्पित सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है कि यह पंक्ति यह गजल सदैव पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की शहादत हम सभी को याद दिलाती रहेगी और इनकी शहादत से हम सभी को संकल्प लेना होगा देश के शहीदों का सम्मान करो और अपना जीवन राष्ट्र के लिए कुर्बान करो
कार्यक्रम के संयोजक श्री अभिलाष केसरवानी जी ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी, कुलदीप चौरसिया ,विवेक अग्रवाल ,किशोरी लाल जायसवाल ,डॉ कमला सिंह, तारा देवी, कुलदीप चौरसिया सुमित केसरवानी ,एसपी चौहान ,श्रेयांश, अमीर, शिवम ,अजय अग्रहरि, प्यारे लाल जायसवाल आदि रहे

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments