Homeप्रयागराजशिक्षा सेवा चयन आयोग में महिला कर्मचारी से अभद्रता ,मुकदमा दर्ज 

शिक्षा सेवा चयन आयोग में महिला कर्मचारी से अभद्रता ,मुकदमा दर्ज 

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान एक महिला कर्मचारी से अभद्रता से बात करने का मामला प्रकाश में आया है. इतना ही नहीं अपशब्द भी कहा गया. इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई. महिला कर्मचारी ने कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है. अतरसुइया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी. इंस्पेक्टर पीके सिंह को बताया कि नौ जून को काउंटर पर कुछ युवक जानकारी लेने आए थे. उनके द्वारा जो पूछा जा रहा था, उसे बताया जा रहा था. उसी दौरान एक युवक ने अभद्रता से बात करनी शुरू कर दी. अपशब्द कहने लगा. इससे सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ. इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार परमुकदमा लिखा गया है. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक की पहचान की जा रही है.

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments