साल के पहले सूर्य ग्रहण पर किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
10 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण उपचाया ग्रहण की वजह से सूतक काल की नहीं होगी मान्यता
चालू वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर 10 जून को लगेगा। इस बार का सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। लेकिन यह आंशिक तौर पर ही दिखाई देगा। छाया ग्रहण लगने की वजह से सूतक काल की मानता नहीं होगी लेकिन इस ग्रहण का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पढ़ने जा रहा है ।ज्योतिषियों के अनुसार 5 राशियों के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में ग्रहण के दौरान ऐसे जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी ।सूर्य ग्रहण 10 जून की दोपहर 1:42 से शुरू होकर शाम 6:41 तक रहेगा ।इस दौरान करीब 5 घंटे तक सूर्य ग्रहण रहेगा। रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के साथ शूल योग में यग ग्रहण करेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान किसी तरह के शुभ कार्य पूजा-पाठ पर रोक नहीं रहेगी। खास बात यह है कि इस दिन शनि जयंती है और वट सावित्री व्रत भी

मेष, वृषभ, मिथुन ,तुला और मकर राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। इन राशियों के जातकों को ग्रहण काल के दौरान घर से बाहर ना निकलने और सजग रहने की ज्योतिषियों ने सलाह दी है।
मेष-ग्रहण काल के दौरान इस राशि के जातकों को किसी से भी विवाद से बचना चाहिए। मन और वाणी पर नियंत्रण रखें वरना आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
वृष-सूर्य ग्रहण के कारण वृष राशि के जातकों को शारीरिक विकार और रोगों का सामना करना पड़ सकता है ।ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
मिथुन-इस राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है ।धन हानि के योग है ।व्यर्थ का खर्च करने से बचें।
तुला-इस राशि के जातकों को नई योजनाओं पर सोच समझ कर आगे बढ़ना चाहिए। मानसिक तनाव से दूर रहे।
मकर-इस राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी कार्य को सोच समझकर करें ।किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक हो सकता है।
Samiksha
