Homeप्रदेशस्वामी विवेकानंद का जीवन और संदेश सदैव प्रेरणा देता रहेगा (स्वामी विवेकानंद...

स्वामी विवेकानंद का जीवन और संदेश सदैव प्रेरणा देता रहेगा (स्वामी विवेकानंद जयंती युवा महोत्सव कार्यक्रम)

स्वामी विवेकानंद का जीवन और संदेश सदैव प्रेरणा देता रहेगा (स्वामी विवेकानंद जयंती युवा महोत्सव कार्यक्रम)

12 जनवरी 2021 प्रयागराज, युवा महोत्सव कार्यक्रम के तत्वाधान में आयोजित ट्रांसपोर्ट नगर स्थित धर्मवीर मूर्ति मार्ग पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी ने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का पूरा जीवन अनुकरणीय है

 

उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को मनुष्य को अपने जीवन में एवं आचरण में लाने की आवश्यकता है और आगे कहा कि नरेंद्र नाथ से नरेंद्र मोदी तक की यात्रा से भारतवर्ष आज गौरवान्वित हो रहा है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौर जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सभी विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाना अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने सनातन संस्कृति को पूरे विश्व में प्रचार एवं प्रसार किया और भारतवर्ष को गौरवान्वित किया आज वही कार्य माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वेदांत के मर्मज्ञ श्री रवि राज जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि अपना जीवन सदैव अच्छे कार्यों में निर्भीकता पूर्वक लगाते हुए जीना चाहिए और आचरण की शुद्धता एवं पवित्रता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश चंद्र गुप्ता एवं कमलेश कुमार गौतम एवं भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलकर ही इस देश का युवा अपना और अपने देश के भविष्य का निर्माण कर सकता है
कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालन कर्ता श्री पवन कुमार मिश्रा जी ने आए हुए सभी अतिथियों को स्वामी विवेकानंद जी का सचित्र देकर सम्मानित किया एवं कार्यक्रम का समापन श्री प्रेम नारायण केसरवानी जी ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम नारायण केसरवानी राजू राय राजेश केसरवानी रामलोचन साहू दिनेश तिवारी धनंजय सिंह पटेल अखिलेश सिंह यश विक्रम त्रिपाठी मनोज कुशवाहा कविराज विजय श्रीवास्तव ज्ञानेंद्र मिश्रा अनिल भट्ट संदीप गोस्वामी संजय कुशवाहा बलवंत राकेश जैन गौरव गुप्ता कौशिकी पटेल प्रदीप केसरवानी चंद्रशेखर ओझा निरंकार त्रिपाठी राजेश जायसवाल आकाश गुप्ता मन कुमार शुक्ला अभिनव पांडे मिथिलेश गुप्ता रामजी शुक्ला राजकुमार मिश्रा चंदन घाट वैभव श्रीवास्तव अरुण अजय दुबे चंद्र सेन शर्मा शिवम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments