![]()
हमारे ग्रह पृथ्वी को अंतरिक्ष से पहला लेजर संदेश मिला है.
ये सिग्नल पृथ्वी से 16 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा दूर से आया है. NASA के मुताबिक, ये दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 40 गुना ज्यादा है. डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) उपकरण के जरिए ये संभव हुआ है. ये उपकरण नासा के साइकी स्पेसक्राफ्ट पर यात्रा कर रहा था. ये 13 अक्टूबर को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था. 14 नवंबर को साइकी अंतरिक्ष यान ने कैलिफोर्निया में हेल टेलीस्कोप के साथ एक संचार लिंक स्थापित किया था. इस मैसेज को स्पेसक्राफ्ट साइकी से पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 50 सेकंड का समय लगा.

