प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन और पुलिस महकमे ने सुरक्षा को लेकर व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। चुनाव के दिन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और प्रादेशिक आर्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 300 से अधिक पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे।
चुनाव के लिए आरएएफ व पीएसी की एक-एक कंपनी तैनात की जाएगी। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में किसी भी तरह की अव्यवस्था या अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए एक एडीसीपी (अपर पुलिस उपायुक्त) और दो एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) भी लगाए गए हैं। इनकी निगरानी में ही सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जाएगी। साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। बताया कि पलिस अधिकारियों ने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीकेसे संपन्न कराने के लिए दो दिन पूर्व ही एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी
