आज हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर प्रयागराज खानम आर्ट गैलरी में विशेष हिंदी पर आधारित पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। गैलरी की डायरेक्टर जाहिदा खानम ने हिंदी दिवस पर इस विशेष आयोजन पर सभी कलाकारों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में भी समझाया।
इसके साथ ही उन्होंने खानम आर्ट गैलरी में शुरू होने जा रहे 20 सितंबर से कला मेले को लेकर कलाकारों से चर्चा भी की उन्होंने कहा यह कला मेला गैलरी में तीसरी बार होने जा रहा है। जिसमें दर्शकों के विशेष आग्रह पर राष्ट्रीय स्तर पर यह कला मेला विभिन्न विभिन्न कलाकारों की खूबियों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा क्योंकि पिछले कला मेले में दर्शकों मैं काफी आकर्षण था।
गैलरी की कोशिश रहेगी की पिछली बार की तरह इस बार भी दर्शक कला मेले में लगाई गई पेंटिंग से आकर्षित हो। जिससे कलाकारों की ज्यादा से ज्यादा पेंटिंग लोगों के दिलों पर एक अलग मुकाम बनाएं ।कलाकारों के लिए इससे ज्यादा खुशी और कोई दूसरी नहीं होती कि जब उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंगओं की दर्शक तारीफ करते हैं और उन्हें पसंद करके अपने घरों तक ले जाते हैं।
गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम द्वारा यह भी बताया गया की कला मेले में कलाकारों के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई है ।जिसमें कलाकार अपनी पेंटिंग को सजा सकते हैं। कलाकारों के लिए एक विशेष मौका रहेगा कि वह किसी भी तकनीकी से अपनी पेंटिंग को बना सकते हैं। चाहे वह कैलीग्राफी हो या क्राफ्ट या वाटर कलर या नाइफ पेंटिंग।
डॉ खानम ने कहा की कलाकार अपनी अलग टेबल बुक करके अपनी कला को दर्शकों के सामने अपने अंदाज में प्रस्तुत कर सकते हैं। जिससे उनकी कला का विकास हो और उनके द्वारा तैयार की गई पेंटिंग दूरदराज से आए हुए दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित भी करें ।इस कला मेले में खास तौर से दिल्ली, बॉम्बे, बनारस ,जयपुर, प्रयागराज आदि जगह के कलाकार प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं ।उनकी कलाकृतियां यहां पर प्रदर्शित होंगी और जो खरीददार हैं उनके लिए भी यह एक सुनहरा अवसर है उनको ओरिजिनल आर्टवर्क खानम आर्ट गैलरी में उपलब्ध होगा ।जो बहुत ही अफॉर्डेबल प्राइस और रीजनेबल प्राइस में मिलेगा। आज के समय को देखते हुए पेंटिंग में खास डिस्काउंट भी रखा गया है ताकि हर तबके का कस्टमर आर्ट गैलरी से पेंटिंग को खरीद सके। कला प्रदर्शनी में ऑयल पेंटिंग, वाटर कलर ,ग्लास पेंटिंग ,मिक्स मीडिया स्केचिंग ड्राइंग ,स्कल्पचर ,बुडेन ,अरेबिक कैलीग्राफी आदी तरह की पेंटिंग उपलब्ध रहेंगी। गैलरी में 20 सितंबर से शाम 4:00 से 8:00 तक कला मेला आयोजित होगा ।साथ ही लाइव डेमो स्टेशन भी करवाए जाएंगे और इसके साथ साथ वर्कशॉप भी चलेगी ।डॉक्टर जाहिदा खानम ने जय हिंदी दिवस के उपलक्ष में लगी पेंटिंग जो दीवारो की शान बढ़ा रही है। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा हिंदी कैलीग्राफी की पेंटिंग काफी लोकप्रिय पेंटिंग है जो कि 36 बाई 38 कैनवास पर बनी है ।उन्होंने बताया यह पेंटिंग ऑयल पेंटिंग है जोकि नाइफ से बनाई गई है ।जिसमें भारतवर्ष की विशेष झलक दिखती है ।गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम कि यह पेंटिंग कई गैलरी की शोभा बढ़ा चुकी है।
खबर नीतेश सोनी
