5 दिन बाद खिसकने लगा गंगा यमुना का जल स्तर
गंगा और यमुना 2-2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगी है। 5 दिन में खतरे के निशान से 1.36 मीटर ऊपर जाने के बाद गंगा यमुना का जलस्तर कम होने लगा है।
इससे कछार के ऊपरी हिस्से में बाढ़ से बढ़ने वाली बर्बादी पर फिलहाल विराम लग गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर फिर पहाड़ों पर भारी बारिश नहीं हुई तो अगले 48 घंटों में बाढ़ का दायरा तेजी से सिमटने लगेगा लेकिन अभी जिंदगी पटरी पर लौटने में वक्त लगेगा।प्रयागराज के फाफामऊ और छतनाग में गंगा आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगी लेकिन यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। करीब 3 घंटे तक यह क्रम चलने के बाद गंगा यमुना दोनों घटने लगी ।
इससे कई जगह शहर की सड़कों की ओर बढ़ा गंगा का पानी नीचे की ओर खिसकने लगा। जलस्तर घटने से अब तक पिछले 5 दिनों से जलमग्न कछार की 40 से अधिक कॉलोनियों और बस्तियों में रहने वाले लोगों के अंदर उम्मीद जग गई है। फिलहाल इस बार से बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं। बांधों से अभी कोई बड़ी जल राशि गंगा यमुना में नहीं छोड़ी गई है।
Samiksha
