महाकुंभ में महासमागम 50 करोड़ पर हुआ श्रध्दालुओ संख्या महाकुंभ नगर दुनिया का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने वाले श्रध्दालुओ की संख्या शुक्रवार को 50 करोड़ पार हो गई। मानव इतिहास में किसी भी धार्मिक, संस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में इतने लोगों के शामिल होने का प्रमाण नहीं है। विराट समागम का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है की दुनिया में केवल भारत और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले लोगों की संख्या से अधिक है। महासमागम की शुरुआत से पहले सीएम योगी ने उम्मीद जताई से थी 40 से 45 करोड़ लोग पुण्य की डुबकी लगाने आएंगे। लेकिन समापन के 12 दिन पहले ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ पार कर गया अब उम्मीद जताई जा रही है कि स्नानार्थियों की संख्या 55 से 60 करोड़ के ऊपर जा सकती है। आस्था का आलम यह है कि अमृत स्नान बीतने के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी। मगर, वसंत पंचमी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मकता समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुंभ मैं अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करने से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। भारत की जनसंख्या में 110 करोड़ नागरिक सनातन धर्मावलंबी है। उसमें 50 करोड़ से अधिक ने संगम से पवित्र स्नान किया। यह उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठतम अभिव्यकित महान सनातन की प्रति दृढ़ होती आस्था का परिचायक है। वास्तविक अर्थों में भारत की लोक आस्था यह अमृतकाल है। एकता और आस्था के इस महायज्ञ मे पवित्र स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी साधु-संतो, धर्माचार्यों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। इसके साथ ही सीएम ने मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठन एवं धार्मिक संस्थाओं, नविको तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को भी बधाई दी।
