Homeप्रयागराजपहली बार एलटी ग्रेड की शिक्षक भर्ती में खिलाड़ियों को मिलेगा आरक्षण

पहली बार एलटी ग्रेड की शिक्षक भर्ती में खिलाड़ियों को मिलेगा आरक्षण

प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पहली बार खिलाड़ियों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। भर्ती में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 136 पद् आरक्षित किए गए हैं। इनमें पुरुष वर्ग के 92 और महिला वर्ग के 44 पद शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को भी परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।

 

प्रारंभिक परीक्षा तीन सौ अंकों और मुख्य परीक्षा दो सौ अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें 150 प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और प्रत्येक वैकल्पिक (मुख्य) विषय के 120 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा 300 अंकों की होगी। हर प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित होंगे।

 

परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

 

एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान पद के मुख्य विषय में चार खंड होंगे इनमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र व नागरिक शास्त्र शामिल होंगे। हर खंड में 60 प्रश्न होंगे और अभ्यर्थियों को चार में से किन्हीं दो खंडों का चयन करके उत्तर देना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा में भी एक प्रश्न पत्र होगा। इसमें दो खंडों में 20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक खंड में 10 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

 

प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। खंड ‘अ’ केतहत 10 प्रश्न लघु उत्तरीय होंगे, जिनके उत्तरों की सीमा 300 शब्दों में होगी और प्रत्येक प्रश्न आठ अंक का होगा। खंड ‘ब’ में 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिनके उत्तरों की सीमा 200 शब्दों में होगी और प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments