प्रयागराज में सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के भतीजे के अवैध हिरासत को लेकर ग्रामीणों ने नवाबगंज थाने का घेराव किया है। बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुषों ने नवाबगंज थाने का घेराव किया है। आरोप है कि बीती रात सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के भतीजे नवाबगंज के चफरी गांव निवासी मोहम्मद जैद को पुलिस ने जबरदस्ती घर से सोते समय असलहे के दम पर उठा कर ले गई। नवाबगंज थाने पहुंची महिलाओं का कहना है कि जिस युवक को पुलिस ने घर से उठाकर लाया है उसकी कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है। परिजनों का कहना है कि उसे किस लिए उठाया गया, इसकी भी कोई जानकारी पुलिस नहीं दे रही है। बता दें कि सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, मौजूदा समय में वह जेल में बंद है।
